राजनांदगांव

पेड़ लगाकर करें पर्यावरण की सुरक्षा तभी होगी अपने जीवन की रक्षा- सोनी
06-Jun-2021 4:59 PM
पेड़ लगाकर करें पर्यावरण  की सुरक्षा तभी होगी अपने जीवन की रक्षा- सोनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 6 जून।
जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले सहित प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है। वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था। यह पहली बार वर्ष 1973 में पृथ्वी पर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने और इस दिशा में दुनियाभर के लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। 

कुछ दशकों से पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। जिसमें इस पर रहने वाले जीव जंतु जलवायु समेत सभी चीजें प्रदूषित हो रहे हैं। जिससे सभी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें न कि पेड़ों की कटाई करें, जिस तरह से देश में विकास हो रहा है, कंट्रक्शन व निर्माण किया जा रहा है, उसके बदले कई पेड़ पौधे की कटाई बड़ी मात्रा में किए जा रहे हैं। ऐसे में कई जीवनदायिनी पेड़-पौधे ही अगर नहीं रहेंगे तो हम और हमारी आने वाली पीढ़ी कैसे रहेगी?

श्री सोनी ने आगे कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधे जरूर लगाना चाहिए और उस पौधे को हर हाल में बड़ा करने के लिए पानी देते रहना चाहिए, तभी वह पौधा वृक्ष बनकर खड़ा होगा, जो आने वाले समय में लोगों को छाया व फल प्राप्त होगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news