गरियाबंद

महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ी-टिकेन्द
06-Jun-2021 5:09 PM
महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ी-टिकेन्द

नवापारा-राजिम, 6 जून। कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई और डीजल-पेट्रोल के दामों में आए दिन हो रही बढ़ोतरी के विरोध में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अभनपुर के पूर्व सभापति टिकेन्द्र ठाकुर ने अपने निवास में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। 

टिकेन्द्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। देश में महंगाई ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी संपूर्ण देश के साथ प्रदेश कोरोनाकाल महामारी से गुजर रहा है। वहीं दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई से संपूर्ण देश की जनता परेशान है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, रासायनिक खादों के अतिरिक्त दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सभी चीजें महंगी होती जा रही है। जिस गति से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं लोगों को दो पहिया चार पहिया से उतरकर साइकिल लेने की नौबत आ गई है।

 टिकेन्द्र ने कहा कि केंद्र सरकार किसान हित को देखते हुए रासायनिक खादों के भी दाम तत्काल कम करें। हमारा देश किसानों का देश है। केंद्र सरकार अगर रासायनिक खादों के दाम कम नहीं करती तो आगामी समय में कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news