सूरजपुर

ऑनलाईन क्लास से दे रहे मार्गदर्शन
06-Jun-2021 6:19 PM
ऑनलाईन क्लास से  दे रहे मार्गदर्शन

बिश्रामपुर,  6 जून। ग्रीष्मावकाश में बच्चो के अधिगम प्रक्रिया को सक्रिय रखने के उद्देश्य से उच्च कार्यालय के आदेशानुसार विकास खंड  शिक्षा अधिकारी फूल साय मरावी के मार्गदर्शन व अजेंद्रनाथ दुबे विकास खंड स्त्रोत समन्वयक के  नेतृत्व में आमाराइट कार्यक्रम निर्बाध गति से जारी है। गोवर्धन सिंह पी.एल.सी.लीडर के सक्रियता से विकास खण्ड भैयाथान के हाई स्कूल /हायर सेकेंडरी के प्राचार्यो ,पूर्व माध्यमिक शाला/प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक,संकुल समन्वयक, पी.एल.सी.सदस्यों की ऑनलाइन बैठक लेकर आमाराइट प्रयोजना को 30 जून 2021की अवधि तक पूर्ण करने हेतु  गति प्रदान किया जा रहा है।

आमाराइट प्रयोजना को जमीनी स्तर पर लागू करने में सजक कार्ययोजना बनाकर,इसे एक अभियान के रूप में लेकर कार्य कर रहे है ,  नियमित ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों पालकों शिक्षकों के साथ जुडक़र नियमित मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
इनके अलावा शिक्षा विभाग के महत्वकांक्षी योजना विद्यार्थियों की एंट्री, फिट इंडिया ,युडाइस की समीक्षा किया गया इस योजना से जुड़े समस्या का शिवेंद्र कुमार सिंह के द्वारा समाधान किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news