दन्तेवाड़ा

सुराजी गांव योजना के तहत नेरली नाला का संयुक्त निरीक्षण
06-Jun-2021 7:03 PM
सुराजी गांव योजना के तहत नेरली नाला का संयुक्त निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 जून। राज्य शासन द्वारा जिले में जल ग्रहण क्षमता के विस्तार हेतु कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में अश्विनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला पंचायत दन्तेवाड़ा एवं संदीप बलगा, वनमण्डलाधिकारी, वनमण्डल दन्तेवाड़ा द्वारा  शनिवार को नेरली गांव का दौरा किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत् नरवा विकास कार्य नेरली नाला ग्राम नेरली का संयुक्त निरीक्षण किया गया। वन परिक्षेत्र बचेली में कैम्पा मद से स्वीकृत कार्य ‘‘नरवा विकास योजना’’ राशि- 51.06 लाख रूपये जिसमें मुख्य रूप से जलग्रहण कार्यो का चयन किया गया है। जिसके तहत् जल के प्रवाह को नियंत्रित कर मृद क्षरण को रोकने एवं भूमिगत जल रिसाव में वृद्धि हेतु संरचनाओं का निर्माण किया गया है। सी.सी.टी., एस.सी.टी., एस.डी, डब्ल्यू.ए.टी., डाईक, एल.बी.सी.डी., गेबियन जैसे संरचना शामिल है। इससे वन क्षेत्रों के आस-पास एवं बाहर भू-जल स्तर में वृद्धि होगा, जिससे वनस्य के घनत्व में वृद्धि होगी। साथ ही कृषि भूमि में सिंचाई हेतु जल आपूर्ति बढ़ेगा एवं उन्नत कृषि को बढ़ावा मिलेगा। जिससे कृषक आर्थिक रूप से सम्पन्न होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news