बीजापुर

उसूर ब्लॉक में 69 पॉजिटिव मिले
06-Jun-2021 9:55 PM
उसूर ब्लॉक में 69 पॉजिटिव मिले

बीजापुर, 6 जून। जिले के उसूर ब्लॉक से  इन दिनों कोरोना के चौंकाने वाले आंकड़े लगातार सामने आ रहे हैं। बीते दिनों ही इस ब्लॉक से 70 कोरोना के केस मिले थे। आज फिर इसी ब्लॉक से 69 संक्रमित पाए गए हैं। जिले में शाम तक कुल 86 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

रविवार को जिले से आये कोरोना के शाम तक के डेली रिपोर्ट के मुताबिक उसूर ब्लॉक से कोरोना पॉजिटिव के 69 केस मिले हैं। इनमें पुसबाका से 34 व रासपल्ली 25 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि गगनपल्ली से 1, उसूर से 2,  बुडग़ीचेरु से 3, गलगम से 1, इरापल्ली से 1, पेद्दागेलूर से 1 व तर्रेम से 1, केस मिले है। वही भैरमगढ़ व भोपालपटनम ब्लॉक से 4-4  एवं बीजापुर ब्लॉक से 9 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इस तरह रविवार को जिले से कोरोना के कुल 86 केस दर्ज किये गए हैं।
 इनमें से  11 का टू्रनॉट व अन्य सभी का एंटीजन किट से टेस्ट किया गया हैं। ज्ञात हो कि उसूर ब्लाक इन दिनों कोरोना का हॉट  स्पॉट के रूप में तब्दील होता जा रहा है, जो प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा के लिए चिंता का सबब बन रहा है। यहां सर्वाधिक केस सिलगेर से लगे गांवों से दर्ज किए जा रहे हैं। अब फिर से इसी क्षेत्र से बड़ी संख्या में संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल सभी संक्रमितों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। जो गंभीर लक्षण वाले मरीज हैं, उन्हें कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news