राजनांदगांव

नगर विकास के लिए निगम को मिले 5 करोड़
07-Jun-2021 5:51 PM
नगर विकास के लिए निगम  को मिले 5 करोड़

मेयर ने मुख्यमंत्री व मंत्री का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 7 जून।
राज्य शासन ने राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत नगर विकास के लिए सभी नगरीय निकायों को राशि जारी किया है। इसी कड़ी में नगर निगम राजनांदगांव को उक्त योजनांतर्गत 4 करोड़ 95 लाख रुपए विकास कार्य के लिए प्रदान किया है। शासन द्वारा राशि दिए जाने पर महापौर हेमा देशमुख ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया का आभार व्यक्त किया है।

महपौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि राज्य शासन द्वारा शहरों में विकास कार्य कराए जाने सभी नगरीय निकायों को राज्य प्रवर्तित योजना के तहत राशि प्रदान किया है। नगर निगम राजनांदगांव को भी लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौंदर्यीकरण, खेल मैदान एवं उद्यान निर्माण के लिए प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल जैसे गंभीर आपदा की घड़ी में भी राज्य सरकार द्वारा अपने संवेदनशीलता का परिचय देते उस संक्रामक बीमारी में लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है और अब लॉकडाउन के पश्चात शहर विकास के लिए करोड़ों रुपए की राशि प्रदान कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहृदयता का परिचय दिया है

श्रीमती देशमुख ने बताया कि राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत विकास कार्य के लिए नगर निगम राजनांदगांव को 4 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि प्रदान की गयी है। जिसमें उद्यान निर्माण के लिए 2 करोड़ 18 लाख, मुक्तिधाम उन्नयन हेतु एक करोड़ 3 लाख, तालाब सौंदर्यीकरण हेतु एक करोड़ 63 लाख रुपए एवं खेल मैदान के लिए 11 लाख रुपए प्रदान किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि शासन निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। जिसमें उद्यान निर्माण के तहत वार्ड नं. 4, 6, 13, 14, 16, 18, 19, 20, 22, 23, 30, 36, 40, 41, 42, 43 व 49 के लिए 2 करोड़ 18 लाख रुपए, मुक्तिधाम उन्नयन के तहत वार्ड नं. 4, 5, 8, 20, 33, 34 व 45 के लिए एक करोड़ 3 लाख रुपए, तालाब सौंदर्यीकरण के तहत वार्ड नं. 1, 8, 10, 20, 22, 34, 46 व  37 के लिए एक करोड़ 63 लाख रुपए तथा खेल मैदान योजनांतर्गत वार्ड नं. 33 के लिए 11 लाख रुपए कुल 4 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि शासन द्वारा प्रदान की गयी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news