बालोद

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
07-Jun-2021 8:11 PM
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 7 जून।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दल्लीराजहरा कांग्रेसजनों द्वारा बढ़ती हुई महँगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
देश मे बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में नगर के कांग्रेस जनों ने धरना प्रदर्शन किया व केंद्र में बैठी तानाशाही सरकार को नींद से जगाने आवाज़ बुलंद किया।

धरना प्रदर्शन में एल्डरमेन महेन्द्रन अप्पू , जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला सचिव सुरेंद्र भेडिय़ा, पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा, मुरली पटेल, दीपक सिंह, जागेश्वर यादव, देवेंद्र भाई टंडेल, योगेश कोठारी, जीवन एवं कांग्रेस जन शामिल हुए।

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव रुखसाना बैगम नें भी बढ़ती हुई महंगाई पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपने घर पर ही धरना प्रदर्शन किया गया, उन्होंने कहा कि दिनों दिन बढ़ती महंगाई नें आम जनता की कमर तोड़ दी है। बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति दिनों दिन दयनीय होती जा रही है। कोरोना संक्रमण और लाकडाउन की वजह से लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं एक तो बेरोजगारी का दंश ऊपर से बढ़ती महंगाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news