रायगढ़
पूर्व मंत्री डॉ. नायक को श्रद्धांजलि दी
08-Jun-2021 5:14 PM
सारंगढ़, 8 जून। पूर्व सिंचाई मंत्री स्व.डॉ.शक्राजीत नायक को उनके गृह ग्राम नावापाली में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उलखर कोसीर अध्यक्ष सुनीता विष्णु चन्द्रा,सभापति जिला पंचायत अनिका बिनोद भारद्वाज, जिला महामंत्री संजय दुबे, जिला महामंत्री गोपाल केडिया, जिला महामंत्री विष्णु चंद्रा, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष बिनोद भारद्वाज सम्मिलित हुए।