राजनांदगांव

हितग्राहियों को जिपं सदस्य ने वितरित की मच्छरदानी
09-Jun-2021 4:51 PM
हितग्राहियों को जिपं सदस्य  ने वितरित की मच्छरदानी

गंडई, 9 जून। जिला पंचायत क्षेत्र क्र. एक की सदस्य ममता राजेश पाल ने पैलीमेटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले हितग्राहियों को मच्छरदानी का वितरण किया। 
मिली जानकारी के अनुसार सन 2018 के सर्वे सूची के अनुसार मलेरिया वाले अति संवेदनशील क्षेत्रों में योजना अंतर्गत प्रत्येक परिवारों को मच्छरदानी वितरण करना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें 1 साइज, 2 साइज एवं किंग साइज शामिल है।  पैलीमेटा सेक्टर में मोहगांव, ठाकुरटोला, चंपाटोला एवं जंगलपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में मच्छरदानी का वितरण स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ  के माध्यम से 8921 मच्छरदानी का वितरण किया जाना है। इसी योजना के तहत आज को पैलीमेटा प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र में ममता राजेश पाल ने लगभग 1500 सौ मच्छरदानी का वितरण किया गया है।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के 4 सेक्टरों में मच्छरदानी वितरण किया जाना है। जिसमें पैलीमेटा, साल्हेवारा, बकरकट्टा एवं गातापार शामिल है। चारों सेक्टरों में 12000 परिवारों में 26000 मच्छरदानी वितरण किया जाना है। आज किए गए मच्छरदानी वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते मेडिकेट मच्छरदानी वितरण किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से भूरेलाल नागवंशी, मनहरण साहू, देवलाल पुलस्त, रोहित पुलस्त, प्रेमलाल साहू, धर्मेंद्र मंडावी, कुंभलाल मरावी, दिलीप नागवंशी, मनोज साहू, गजेंद्र साहू कार्यक्रम में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news