धमतरी

पुण्यतिथि पर महानायक बिरसा मुंडा को किया याद
10-Jun-2021 5:04 PM
पुण्यतिथि पर महानायक  बिरसा मुंडा को किया याद

नगरी, 10 जून। नगर पंचायत नगरी के वार्ड 1 चुरियारा डीही पुराना पेट्रोल पंप के पास धमतरी रोड नगरी में 9 जून को बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें महानायक बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। 
इस अवसर पर सामाजिक जनों ने कहा कि आजादी के लिए आदिवासी संघर्ष के महानायक बिरसा मुंडा गरीबों के सच्चे मसीहा थे जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए उनका प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे जननायक से जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। अंग्रेजो के काले कानूनों को चुनौती देकर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया था। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष उमेश देव, रामप्रसाद मरकाम, उत्तम नेताम, नरेश छेदैहा, प्रमोद कुंजाम, संत नेताम, मुकेश मरकाम वेद मंडावी, हुलेश्वर मरकाम , रोहित कमरे,  अरविंद नेताम, मुकेश मंडावी, शत्रुघ्न साक्षी, आदि उपस्थित थे। यह कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए संपन्न हुआ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news