राजनांदगांव
महिला मंडल ने की पूजा-अर्चना
10-Jun-2021 5:09 PM
राजनांदगांव, 10 जून। जेठ मास अमावस्या को मिथिलाधाम राजनांदगांव मौनी बाबा आश्रम में मिथिला महिला मंडल द्वारा वट सावित्री पर्व के उपलक्ष्य में वट की पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के बाद उक्त बड़ पौधे का रोपण किया गया। पूर्व में लगाए गए पौधे अब वृक्ष बन गए हैं। सनातन धर्म में पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश दिया है कि पेड़ सुरक्षित रखा जाए। यह प्राण वायु देते हैं एवं प्रदूषित वायु को सोचते हैं। वट सावित्री व्रत पर्यावरण संरक्षण का पुख्ता संदेश है। उक्त जानकारी मिथिलाधाम राजनंादगांव मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने दी।