बालोद

नवनियुक्त अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए महिला मोर्चा के पदाधिकारी
10-Jun-2021 6:00 PM
नवनियुक्त अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए महिला मोर्चा के पदाधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 10 जून।
नगर के वार्ड क्रमांक 19 निवासी गीता मरकाम को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान व भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हर्ष जताते हुए प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान दल्लीराजहरा एवं डौण्डी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने उन्हें भाजपा का गमछा ओढ़ाकर एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की महामंत्री उषा आस्टिकर ने कहा कि गीता मरकाम भाजपा महिला मोर्चा की जुझारू कार्यकर्ता रही है, जिन्होंने पार्टी हित के लिए लगातार कार्य किया है। साथ ही जनता के बीच रहकर भाजपा की अनेक योजनाओं को जनता के बीच रखा है। ऐसे में भाजपा ने दल्लीराजहरा भाजपा मण्डल महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर गीता मरकाम की नियुक्ति कर हम सब महिलाओं को बड़ा सम्मान दिया है। 

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के अध्यक्ष व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार ने भी गीता मरकाम के निवास पहुंचकर उनका स्वागत करते हुए इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि गीता मरकाम ने भाजपा के अनेक पदों पर रहकर पार्टी के लिए नि:स्वार्थ सेवा की है। साथ ही दल्लीराजहरा नगरपालिका वार्ड क्रमांक 19 की पूर्व पार्षद व महिला मोर्चा की पूर्व जिला मंत्री एवं डौण्डी मंडल की प्रभारी रहते हुए उन्होने जो कार्य किया है उसे देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने ऊर्जावान महिला को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाकर पूरे महिलाओं का स मान किया है, जो दल्लीराजहरा के लिए गर्व की बात है। हम सभी आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में पुन: भाजपा की सरकार बनाने मेंं सफल होंगे।

उनकी इस नियुक्ति पर मण्डल कोषाध्यक्ष दुलेश्वरी साहू, प्रवक्ता झमित सहारे, मण्डल उपाध्यक्ष भारती भगत व अनुसूईया खरे, सुचित्रा दास, दुर्गा राजपूत, सीमा बरेठिया, रानू ठाकुर, सोनिया सिंह, रेखा चौहान, रजनी जायसवाल, मोमबाई मरकाम, विन्नी शर्मा, पल्लवी मरकाम, रीता दास, धनेश्वरी मानिकपुरी, ठगेश्वरी साहू, साक्षी, स्नेहा, खमेश्वरी विश्वकर्मा, अभियान के युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री गौरव कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष अविनाश मालवी, मनन गुप्ता, गोपाल बघेल, विजय अग्रवाल, विकास खरे, महामंत्री पुष्पजीत सिंह बैस, मंत्री प्रवल कुमार, राजेन्द्र कुमार, राहुल मरकाम, अमित सोनी, कृष्णकांत साहू, कोषाध्यक्ष डोमेन्द्र, शेखर कुमार सहित प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के येष्ठ शस्र्ट मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news