सरगुजा

ग्रीन अम्बिकापुर अभियान में वन विभाग सघन वृक्षारोपण और रोपित पौधे की करेगा सुरक्षा
10-Jun-2021 10:25 PM
ग्रीन अम्बिकापुर अभियान में वन विभाग सघन वृक्षारोपण और रोपित पौधे की करेगा सुरक्षा

श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष ने स्थानों का किया अवलोकन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर,10 जून।
ग्रीन अम्बिकापुर अभियान में वन विभाग पौधे उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहर के सरहदी वार्डों में वन भूमि पर सघन वृक्षारोपण और रोपित पौधे की सुरक्षा करेगा। राज्य श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने सीसीएफ अनुराग श्रीवास्तव ,डीएफओ पंकज कमल के साथ पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थानों का अवलोकन किया। कहां पर कौन से पौधे लगाया जाना ठीक होगा, उसकी कार्य योजना तैयार की गई। 

गड़ाघाट-घुटरा पारा - तकिया रोड के बीच बड़े भू भाग को संजय पार्क की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा जाएगा। यहां पौधे लगाने के साथ ही प्राकृतिक लैंड स्केपिंग को विकसित कर सुबह की सैर करने वालों के लिये पाथ- वे, दीवार की ऊंचाई बढ़ाने, फेंसिंग और अन्य सुरक्षा के उपाय किये जायेंगे।

श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफ़ी अहमद ने बताया कि शहर के सरहदी कई वार्ड में वन विभाग की भूमि है।वन विभाग को यहां सघन वृक्षारोपण करने कहा गया है।पौधे वन विभाग के पास उपलब्ध हैं,ट्री गार्ड और फेंसिंग की व्यवस्था कैम्पा मद से की जाएगी।वन भूमि के अतिरिक्त शासकीय भूमि और सडक़ों के किनारे पौधरोपण के लिए भी वन विभाग संसाधन उपलब्ध कराएगा। श्री अहमद ने बताया कि समूह बनाकर निजी भूमि पर वृक्ष लगाकर 160 वृक्षों को सुरक्षित रखने वाले समूहों को सरकार दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देती है। शहर के बाहरी वार्ड, जिनमें लोगों के पास बड़ी जमीन है, वहां 30-40 घरों का समूह बनाकर फलदार पौधे लगाने प्रेरित किया जाएगा। वन और उद्यान विभाग ने आम लोगों को भी मांग के अनुरूप पौधे उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है। नगर निगम का अमला प्राप्त पौधों को घर-घर जाकर वितरण कर रहा है।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील सिंह, उद्यान अधीक्षक श्री साहू, वन परिक्षेत्राधिकारी गजेंद्र दोहरे सहित नगर निगम, वन एवं उद्यान विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी साथ थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news