राजनांदगांव

रिमझिम फुहारों के साथ बरसे बादल
11-Jun-2021 3:11 PM
रिमझिम फुहारों के साथ बरसे बादल

समूचे नांदगांव जिले में दिनभर बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जून।
भीषण गर्मी से तपते लोगों को तय समय से पहले पहुंचे मानसून ने राहत की बारिश की है। बिना देरी किए आसमान में छाते ही बादल शुक्रवार पूरे दिन रूक-रूककर बरसते रहे। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 5 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के धमक के असर से आज पूरे दिन रिमझिम फुहारों के साथ बादल बरसते रहे। मानसूनी छींटे पड़ते ही मौसम काफी ठंडा पड़ गया। अन्य दिनों की तुलना में तकरीब 13 डिग्री लुढक़ गया।

बताया जा रहा है कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में मानसून के सक्रिय होने से राजनांदगांव में भी असर पड़ा है। महाराष्ट्र से सटे पठारी इलाकों में भी अच्छी बारिश होने से मौसम ने करवट बदली है। बताया जा रहा है कि रिमझिम फुहार खेती के लिहाज से बेहतर है। किसानों को हल चलाने में इससे आसानी होगी।  इधर रूक-रूककर हो रही बारिश से किसानों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रिमझिम फुहारों के साथ बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से सुकुन मिला। बीते दो-तीन दिनों से मौसम के करवट बदलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इधर बारिश से सूखे पड़े नदी और नालों में पानी भरने लगा है। बताया गया है कि लगातार बारिश होने की स्थिति में बांध-बैराज  का जलस्तर भी बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि आसमान में बादल छाने और रिमझिम फुहार खेती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीते दिनों भी वनांचल क्षेत्रों में तेज अंधड के साथ बारिश भी हुई।

इधर बीते दो-तीन दिनों से बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं घरों से निकलने वाले लोग बारिश से बचने छाता और रैनकोट का भी सहारा ले रहे हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news