बालोद

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
11-Jun-2021 4:54 PM
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 11 जून।
जिला मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे शुरू यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे समाप्त किया गया। दल्ली चौक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया, जिसमें उपाध्यक्ष राम जी भाई पटेल, महामंत्री केशव शर्मा शंभू साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी शहर अध्यक्ष अनिल यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस का यह प्रदर्शन हुआ। हाथों में तख्ती लिए नारेबाजी करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सहित तमाम नेतागण महंगाई को नियंत्रित करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

रोजमर्रा के सामान भी महंगे
कांग्रेसियों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरत में आने वाली चीजों पर पड़ रहा है। परिवहन शुल्क बढऩे की वजह से वस्तुओं की कीमतों में इजाफा होता जा रहा है, जिससे आम लोगों का बजट बुरी तरह से गड़बड़ा गया है। दूसरी तरफ कोरोना की मार की वजह से लोगों की अर्थव्यवस्था पहले ही चरमरा गई है, उस पर महंगाई ने आम आदमी का कमर तोड़ दिया है। 

धरना प्रदर्शन में दाऊद खान, संदीप साहू, भोलू महाराज, नवाब तिगाला, सतीश यादव, पुष्पेंद्र तिवारी, आदित्य दुबे, राजन पटेल, विनोद टावरी, नरोत्तम साहू दिनेश्वर साहू शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news