धमतरी

सीएम ने दी 271 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
11-Jun-2021 5:54 PM
सीएम ने दी 271 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 11 जून।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार  को जिलेवासियों को 270 विकास कार्यों की सौगात दी। 
स्थानीय मेनोनाईट इंग्लिश मिडियम स्कूल में दोपहर आयोजित वर्चुअल लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल वीडियो कान्फे्रसिंग के जरिए जहां 115 करोड़ रूपए के लागत के 146 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं 155 करोड़ रूपए की लागत से 124 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

उल्लेखनीय है कि लोकार्पण कार्य में कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग धमतरी/लोक निर्माण विभाग संभाग धमतरी के 20 कार्यों की कुल लागत 49 करोड़ 43 लाख रूपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (छत्तीसगढ़ ग्रामीण सडक़ विकास अभिकरण धमतरी) के 10 कार्य की कुल लागत 47 करोड़ छ: लाख रूपए, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धमतरी के 10 कार्यों की कुल लागत पांच करोड़ 46 लाख रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग धमतरी के 32 कार्यों की कुल लागत छह करोड़ 26 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी के 30 कार्यों की कुल लागत दो करोड़ चौदह लाख रूपए एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग धमतरी के 44 कार्यों की कुल लागत चार करोड़ 88 लाख रूपए है।

इसी तरह भूमिपूजन/शिलान्यास कार्य में कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग धमतरी/लोक निर्माण विभाग संभाग धमतरी के छह कार्यों की कुल लागत 20 करोड़ 39 लाख रूपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (छत्तीसगढ़ ग्रामीण सडक़ विकास अभिकरण धमतरी) के बाईस कार्यों की कुल लागत 83 करोड़ नौ लाख रूपए, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धमतरी का कुकरेल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन कार्य की कुल लागत 75 लाख रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड धमतरी के अठाईस कार्यों की कुल लागत  नौ करोड़ नौ लाख रूपए, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग धमतरी कोड नंबर-90 का गातापार में स्टापडेम निर्माण का भूमिपूजन कार्य की लागत 41 लाख रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग धमतरी द्वारा हंचलपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य की लागत 49 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी के 56 कार्यों की कुल लागत 3 करोड़ 77 लाख रूपए, आयुक्त नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा ग्राम मुजगहन में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य की लागत 30 करोड़ 31 लाख रूपए तथा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड धमतरी के आठ गोदाम निर्माण कार्यों की कुल लागत पांच करोड़ 82 लाख रूपए है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news