सरगुजा

कांग्रेस सेवादल ने डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में दिया धरना
11-Jun-2021 9:08 PM
 कांग्रेस सेवादल ने डीजल-पेट्रोल के दामों  में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर, 11 जून।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई, छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार के आदेशानुसार शुक्रवार को जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा द्वारा स्थानीय अंबिकापुर के पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल के बेतहाशा वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल के दर में कमी होने के बावजूद जिस गति से डीजल एवं पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गई है इससे आम जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के द्वारा इस धरना प्रदर्शन में मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में साथ ही आवश्यक दैनिक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को कम करने का एक जन आंदोलन गांधीवादी विचारधारा के आदर्श नीतियों के अनुरूप कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए आम जनता को बढ़ती महंगाई के बारे में विस्तार से प्रकाश भी डाला गया।

मोदी सरकार द्वारा बेतहाशा वृद्धि के विरोध में यदि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को कम नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा की ओर से वृहद स्तर पर जन आंदोलन का बिगुल जनता के साथ मिलकर करने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा,जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,पूर्व पार्षद इरफान सिद्धकी,प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं पार्षद दीपक मिश्रा,जिला सचिव डॉक्टर लालचंद यादव,सेवा दल के महामंत्री परवेज आलम,घनश्याम बासिया, गोपाल पांडे,मनोज बारी,हवलदार सिंह,मोनू सिंह,पार्षद प्रमोद चौधरी,वीरेंद्र सिन्हा,मयंक गुप्ता,देवागिरी,बृजेश सोनी,विनोद सिंह,जहांगीर आलम,ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी व स्वयंसेवक उपस्थित थे।संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक शिव प्रसाद अग्रहरी ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news