दुर्ग

राज्य सरकार की विफलता को ले घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता
12-Jun-2021 7:06 PM
राज्य सरकार की विफलता को  ले घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

   भाजपा बैठक में बनी रणनीति    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 12 जून। 
भाजपा उतई मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें 12 से 17 जून तक होने वाले कार्यक्रमों के विषय पर चर्चा हुई।
 उतई मंडल के पंच शक्ति केंद्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के संबंध में रणनीति बनी। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार की विफलता को लेकर शक्ति केंद्र स्तर से घरों तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बेरोजगार को 2500 मिला की नहीं, महिला समूह को लाभ हुवा की नहीं, दारू भट्टी कब बन्द होगा, गौठान का हाल चाल सहित अनेक मुद्दों को लेकर लोगों तक पहुचेंगे। 

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिपं अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, जिला महामंत्री ललित चंद्राकार,उतई मंडल प्रभारी जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 जितेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, पुकेश चंद्राकार, उपाध्यक्ष भीमसेन सिन्हा, नरेंद्र साहू, कार्यालय प्रभारी रोहित साहू, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु, नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, अंडा उपसरपंच अमित चंद्राकार, चंदू देवांगन, बृजमोहन साहू, उपाध्यक्ष नूतन निर्मलकर, संतोष साहू, सुखीतराम यादव, उपसरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष शीतला ठाकुर, शुभम वर्मा, धर्मेद्र ठाकुर, देवेंद्र भारती, नीलम गढ़े सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news