बलौदा बाजार

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की जिला इकाई गठित
12-Jun-2021 7:07 PM
 भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की जिला इकाई गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 12 जून।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति शिक्षा प्रकोष्ठ प्रांतीय संयोजक बिशेसर पटेल के निर्देशन व गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष, शिवरतन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक भाटापारा, डॉ.सनम जांगड़े पूर्व विधायक बिलाईगढ़ एवं भाजपा  जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य शिक्षा प्रकोष्ठ टेसूलाल धुरंधर के मार्गदर्शन में शिक्षा प्रकोष्ठ जिला इकाई के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें जिला संयोजक जे.पी.धुरंधर, सह संयोजक विनय गुप्ता, देव नारायण साहू, मीडिया प्रभारी जामवंत वर्मा, कार्यालय प्रभारी नारायण लाल चंद्राकर, कोषा अध्यक्ष हरिराम वर्मा, कार्यकारणी सदस्य गंगा प्रसाद यदु, महेश राम साहू, डॉ.आर.के.वर्मा, रामेश्वर शर्मा देवकराम वर्मा, बीएल सरसीहा, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा मनोनीत किए गए।
शिक्षा प्रकोष्ठ  पदाधिकारियों के चयन  होने पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शिक्षा, शिक्षक, छात्र व समाज हित में काम करते हुए भाजपा की विचारधारा व केन्द्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news