बस्तर

साढ़े 62 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
12-Jun-2021 8:21 PM
 साढ़े 62 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 12 जून। आज संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने 62 लाख 56 हजार के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
लघु व्यवसायी एवं पसरा लगाकर व्यापार करने वाले लोगों की सुविधा के लिए आज संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने राज्य प्रवर्तित योजना अन्तर्गत आज इंदिरा गाँधी वार्ड संजय मार्केट में पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया।
 इस निर्माण कार्य में 53.76 लाख रु. खर्च किए जाएंगे, वहीं विधायक निधि से श्री जैन ने अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में 4.20 लाख की लागत से आर.सी.सी.नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। इसके अलावा विधायक निधि से ही दलपत सागर वार्ड में सी.सी.सडक़ निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। 

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, लोकनिर्माण विभाग सभापति यशवर्धन राव, राजस्व विभाग सभापति राजेश राय,स्वच्छता विभाग सभापति विक्रम सिंह डांगी, पार्षद नरसिंह राव, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा,एल्डरमेन अमरनाथ सिंह,युवा कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव-अजय बिसाई, युवा कांग्रेस जिला सचिव राकेश देवनाथ, राजेन्द्र त्रिपाठी, सोनधर कश्यप, वरिष्ठ नागरिक ए.बि.गुरु, डॉ.वी.एस.एन.मूर्ति, महेश-राव,अप्पा राव एवं नगर पालिक निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, कार्यपालन अभियंता ए.के.दत्ता उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news