सरगुजा

कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों की विफलता को घर-घर जाकर बतायें कार्यकर्ता-कौशिक
12-Jun-2021 9:20 PM
कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों की विफलता को घर-घर जाकर बतायें कार्यकर्ता-कौशिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 जून।
छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एक दिवसीय प्रवास पर आज अंबिकापुर पहुंचे तथा संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट की। 
भाजपा जिला अध्यक्ष ललनप्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा भारत सिंह सिसोदिया, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलखन पैकरा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं से भेंट हेतु आयोजित इस बैठक को  संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 14,15,16,17 जून को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस सरकार की ढाई साल की विफलता व कुशासन को बताए तथा प्रदेश संगठन द्वारा तैयार प्रश्नोत्तरी का जनता के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करें। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी राय भी ली तथा उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, विकास पांडेय, जन्मेजय मिश्रा, संजय सोनी, रामप्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, कैलाश मिश्रा, विश्वविजय तोमर,निश्चल सिंह, संजू वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिंहा, हर्ष जायसवाल, नितिन गुप्ता, राजू पांडेय, दुर्गा शंकर दास, प्रियेश अग्रहरि, शुभम जायसवाल, संजीव वर्मा, धीरज सिंह, विवेक सिंह, दीपक यादव, तथा अमोघ कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news