बीजापुर

कांग्रेस समर्थित किसानों के कर्ज हुए माफ-सुभाऊ
12-Jun-2021 9:22 PM
कांग्रेस समर्थित किसानों के  कर्ज हुए माफ-सुभाऊ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 12 जून।
भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर कई मुद्दों पर घेरते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार की गोठान योजना व कर्ज माफी को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसे लेकर शनिवार को यहां भाजपा कार्यालय में  जिला भाजपा प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार व जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर ने संयुक्त प्रेसवार्ता लेकर कांग्रेस सरकार पर खूब निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की जनता को धोखा देने व गोठान योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रमुख बिंदु में किसानों की कर्जमाफी रही है। इसे लेकर डॉ सुभाऊ कश्यप ने दावा किया कि कर्जमाफी सिर्फ कांग्रेस समर्थित किसानों के हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का किसान हितैषी होना महज एक ढोंग है। श्री कश्यप ने आरोप लगाया कि  2500 समर्थन मूल्य के नाम पर रकबा कम कर किसानों का अपमान किया गया हैं।
वहीं भाजपा पदाधिकारियों ने आगे कहा कि सरकार ने ढाई साल में केवल गेड़ी नाच करने का कार्य काम किया है। जबकि जमीनी कार्य कुछ नही हुआ।जमीनी स्तर पर कुछ हुआ है तो महज भूमिपूजन हुआ है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार ने गोठान योजना का बहुत प्रचार प्रसार किया गया था। लेकिन वह योजना भी शोषण,भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि गंगाजल की कसम खाकर शराब बंदी का वादा करके सत्ता में आये। लेकिन आज उसके विपरित शराब बंदी के नाम पर घर मे शराब परोसने का कार्य सरकार कर रही है।

वहीं भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने जितने भी घोषणा किये थे वो महज जुमला बनकर रह गया है,बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, स्वसहायता समूह का कर्जा माफ,नक्सल क्षेत्र में कौशल विकास के लिए 1 करोड़ रुपये देने का वादा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थायी करने और दस हजार वेतनमान देने, कोटवार, पटेल, चरवाहों को मासिक रुपये देने जैसे थोक में वादा किया गया था। लेकिन आज सरकार मुकर रही हैं।

भाजपा नेताओं ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपना राजधर्म निभाना छोड़ राहुल गांधी का धर्म निभाने में व्यस्त रहते हैं। इसी का नतीजा है। उनके असम चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने की वजह से प्रदेश को कोरोना ने जकड़ लिया। जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए। नेताओं ने आरोप लगाया कि कोविड इंजेक्शन को लेकर प्रदेश सरकार ने भ्रम फैलाया। जो इनकी आदत है। जिसका खमियाजा जनता को भुगतना पड़ा।

इंजेक्शन को भाजपा का इंजेक्शन कहकर देश के वैज्ञानिकों का अपमान कांग्रेस ने किया है। वे प्रधानमंत्री की बात को हमेशा राजनीतिक विरोध के तौर पर लिया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट की बात नही मानती है तो प्रधानमंत्री की बात मानने का सवाल ही नहीं उठता।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news