गरियाबंद

पत्नी को ब्लेड से किया घायल, फरार
13-Jun-2021 5:28 PM
पत्नी को ब्लेड से किया घायल, फरार

नवापारा-राजिम, 13 जून। आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी पति के विरुद्ध अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 4 की रहने वाली जमुना सतनामी की शादी 3 साल पहले भुनेश्वर सतनामी के साथ हुई थी। ग्यारह जून की दोपहर 4 बजे नगर के दम्मानी कॉलोनी स्थित यादवपारा में जमुना पर उसके पति भुनेश्वर ने ब्लेड से हमला कर भाग निकला। ब्लेड के हमले से जमुना के चेहरा, दाहिने हाथ का बांह, बाएँ हाथ के कोहनी के पास और कलाई के ऊपर ब्लेड से चोटें आईं हैं, जिससे उसका शरीर खून से लथपथ हो गया था। यह देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोबरा नवापारा थाना को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 112 की सहायता से जमुना को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहाँ उसका इलाज किया गया। पुलिस ने फरार आरोपी पति भुनेश्वर सतनामी के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news