राजनांदगांव
राजनांदगांव, 13 जून। पूर्व केन्द्रीय मंत्री पं. विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर 11 जून को स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने संगोष्ठी सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी सभा का संचालन करते दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि सर्वप्रथम शहीद स्व. विद्याचरण शुक्ल के तैलचित्र पर रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। संगोष्ठी सभा को महापौर हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, महामंत्री फिरोज अंसारी, महामंत्री फिरोज अंसारी, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, प्रमोद बागड़ी ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव थानेश्वर पटिला, राजा त्रिपाठी, राजू खान, हनी ग्रेवाल, सुधीर मिश्रा, अनिस जैन, फरमान अली, राजीव पंचभावे, मोहसीन कुरैशी, भोला यादव, विनोद गुप्ता उपस्थित थे। संगोष्ठी में कांग्रेसियों का आभार प्रदर्शन शहर महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया।