राजनांदगांव

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सांकेतिक धरना
13-Jun-2021 5:43 PM
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सांकेतिक धरना

राजनांदगांव, 13 जून। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आह्वान पर युवा नेता जितेंद्र मुदलियार एवं वरिष्ठ कांग्रेसी इकरामुद्दीन सोलंकी, राकेश जोशी, अशोक फडऩवीस, शारदा तिवारी, पप्पू धकेता, महेन्द्र बहादुर सिंह, राधेश्याम साहू की विशेष उपस्थिति में राजनांदगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष राजिक सोलंकी द्वारा डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन किया।

श्री मुदलियार ने कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर गांव गरीब किसान परेशान हैं। आज पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे। जिससे आमजन तथा वस्तुओं के दाम बढ़ाए जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। श्री मुदलियार ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते कहा कि कोरोना महामारी ने लोगों की जान ले ली। व्यापारियों के व्यापार खत्म कर दिए। यह सब केंद्र की भाजपा सरकार का परिणाम है। पहले नोटबंदी, उसके बाद जीएसटी और महंगाई ने लोगों को मार दिया। छोटे व्यापारी कर्ज के नीचे दब गए। देश का दुर्भाग्य है कि यहां डीजल-पेट्रोल के दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सभी वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं।
इस दौरान हिमानी वासनिक, निखत परवीन, वीरेन्द्र चंद्रकार, अमित कुशवाहा, गोलू नायक, आशीष साहू, शेख आशिफ, एनी माखिजा, पुनीत भारती, रमेश साहू, शाहिल खान, विनोद गेन्द्रे एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news