बालोद

कांगे्रस सरकार के ढाई साल में जनता से वादाखिलाफी धोखाधड़ी व विश्वासघात-नीलू
13-Jun-2021 6:05 PM
कांगे्रस सरकार के ढाई साल में जनता से वादाखिलाफी धोखाधड़ी व विश्वासघात-नीलू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बालोद, 13 जून।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू सरकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की 5 वर्षों के कार्यकाल में आधा कार्यकाल खत्म हो चुका है। ढाई वर्ष के इस कालखंड में जनता से सभी वादे तोडऩे, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अराजकता के काले अध्याय के रूप में भी जाना जाएगा।  

  नीलू शर्मा ने बालोद जिले में पत्रकार वार्ता में कहा कि जितने वादे किए थे, उन तमाम वादों की अवहेलना इस सरकार ने की है। यहां पर पूर्ण शराबबंदी का सरकार ने वादा किया था, परंतु होम डिलीवरी देखकर सरकार ने शराब विक्रय को बढ़ावा दिया है, इसका दुष्प्रभाव रोज दिख रहा है। इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता, अभी-अभी महासमुंद में एक ही परिवार में 6 आत्महत्या की हृदय विदारक घटना सामने आई है जिसका मूल कारण शराब को ही बताया जा रहा है।

   इसके साथ ही बदहाल कानून व्यवस्था भी प्रदेश में एक बड़ा विषय है। जो छत्तीसगढ़ शांति का टापू था वह देखते-देखते अपराध गढ़ में बदल गया है। प्रदेश में पिछले 2 वर्ष में 1828 हत्या 1281 हत्या के प्रयास 4940 बलात्कार 12865 चोरी 133 डकैती और 855 लूटपाट के मामले सामने आए हैं वहीं रोजाना औसतन साथ बलात्कार हो रहे हैं।

आगे प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि यहां पर किसानों के कर्ज माफी का वादा था परंतु आज प्रदेश रोज करोड़ों का कर्जदार बन रहा है। हर महीने हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लेकर हम सबको हमेशा के लिए कर्जा दार बना दिया गया है। इसके साथ ही पिछले 3 वर्षों में करीब 300 किसानों ने आत्महत्या की है, केवल 10 महीने में 140 किसानों ने आत्महत्या की है जिसकी बात शासन ने स्वीकारी है परंतु कोई मुआवजा नहीं दिया है। बेरोजगारी तो यहां चरम सीमा पर है। यहां पर जो चयनित शिक्षक अभ्यर्थी हैं उनकी प्रताडऩा की जा रही है। पीएससी में अराजकता चरम पर है।

 छत्तीसगढ़ में करीब 2500000 युवा बेरोजगार पंजीकृत हैं। निराशा तो यह है कि प्रदेश में 5000 युवाओं को नौकरी से भी निकाला गया है। कोविड काल में भी सरकार पूरी तरह असफल रही। जब दूसरी लहर यहां फैल रहा था लोग मर रहे थे तब भूपेश बघेल असम चुनाव प्रचार पर थे। जहां पर 13000 से अधिक मौतें दर्ज की गई है, वहीं प्रदेश में मिले टीके में से 30फीसदी से अधिक को बर्बाद कर देने का कलंक को भी इस सरकार पर है और यह सरकार भ्रष्टाचार के मामले में भी नंबर वन पर है। 
 पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार पूर्व विधायक प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, देवलाल ठाकुर, शाहिद खान, जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला मंत्री जयेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news