महासमुन्द
बेमचा खुदकुशी, जांच की मांग
13-Jun-2021 7:13 PM
महासमुंद, 13 जून। बेमचा सामूहिक खुदकुशी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर महिला प्रकोष्ठ के राष्टीय अध्यक्ष ममता साहू ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके नेतृत्व में महासमुंद के एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर से मिलकर समाज की महिलाओं ने कहा है कि दोषी व्यक्ति को सजा मिले। इस हेतु एक ज्ञापन सौप कर से सरिता साहू (राष्टीय उपाध्यक्ष),नंदनी साहू (प्रदेश कोषाध्यक्ष), साधना साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष), पदमा साहू (सह संयोजिका प्रदेश साहू संघ ),पार्वती साहू (जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ महासमुंद )सुनीता साहू,राधेश्याम साहू ने कहा है कि कारवाई नहीं करने पर साहू समाज के महिला संगठन द्वारा थाने का घेराव किया जायेगा।