बस्तर

कांग्रेस के वादे पूरे नहीं, हर घर में पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
13-Jun-2021 8:58 PM
कांग्रेस के वादे पूरे नहीं, हर घर  में पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जगदलपुर, 13 जून।
क्या हुआ तेरा वादा,ढाई साल का हिसाब दो,जवाब तो देना होगा भूपेश सरकार,भाजपा नगर मंडल द्वारा 14 जून प्रदेश महामंत्री किरण देव एवम 15 जून के पूर्व विधायक संतोष बाफना के नेतृत्व में 5 शक्ति केंद्रों में होने वाले कार्यक्रम को लेकर रविवार को बैठक आहुत की गई।

नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में बैठक ली गई, जिसमें कहा गया कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में किये गए वादे आज पर्यन्त तक पूरा नहीं किया गया है। जिसमें शराब बंदी, युवाओं को रोजगार, किसानों को दो वर्ष का बोनस, पट्टा देने की बात,1500 पेंशन देने की बात ऐसे तमाम घोषणा करने के बाद आज पर्यन्त तक पूरा नहीं किया गया है। इसके विरोध में जनजागरण के माध्यम से जनता तक भाजपा कार्यकर्ता हर घर में पहुंचेंगे।

इस बैठक में आशुतोष पाल, संग्राम सिंह राणा,गणेश काले,कमल पटवा,धनसिंग नायक,गोविंद ईनाणी, सुनीता पुनानी,अतुल सिम्हा,रोशन झा,अतुल कौशल,भुवनेश ध्रुव,परितोष मंडल,माणिक राम पंथ,बीबी चंदा बानो, केतन महानन्दी,शैलेश श्रीवास्तव,आलेख राज तिवारी,मोतीराम,परेश टाती,मनोज ठाकुर,लोकेश राव,वसीम खान,राजेन्द्री महाराणा,इंद्रा सिन्हा,नारायणी गोश्वामी,धनमती प्रजापति,कार्तिक सेना सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news