बालोद

मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, अंसारी फिर से जिला मंत्री बने
14-Jun-2021 4:59 PM
मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, अंसारी फिर से जिला मंत्री बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 14 जून।
भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने बालोद जिले के कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया, जिसमें राजहरा खदान से मुश्ताक अहमद अंसारी को पुन: जिला मंत्री की कमान सौंपी है।
जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष रवि साहू निर्माणी  और उपाध्यक्ष युवा कार्यकर्ता, रामेश्वर साहू खदान दल्ली और, बीना सुरेन्द्र-आंगनबाड़ी, एवं यशोदा देशमुख निर्माणी डौंडीलोहारा को बनाया गया है। सह मंत्री-मनोज ठाकुर-बिजली, बालोद, गेवल देशमुख-निर्माणी गुंडरदही लक्ष्मी पटेल आंगनबाड़ी -बालोद को बनाया गया है।

कार्यालय मंत्री- वेदलाल साहू-निर्माणी -लोहारा-कोषाध्यक्ष-आशा पटेल आंगनबाड़ी- बालोद। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में  विशाखा साहू निर्माणी- गुंडरदही-  गजेन्द्र सिंह ठाकुर- खदान- दल्ली राजहरा-मोरध्वज सोनवर्षा-बिजली चिखलाकसा -जागेश ठाकुर-बिजली-चिखलाकसा-चंद्रशेखर रावटे-नगर पंचायत डौंडी-संदीप कुमार यादव -नगर पंचायत डौंडी-अजीत मलिक- खदान राजहरा-ममता साहु - आंगनबाड़ी- गुरुर—देवकुमार-नगरपालिका - दल्ली राजहरा- सोहन ठाकुर- बिजली- बालोद - देवाशीष सरकार- खदान-राजहरा को लिया गया है।।

जिला मंत्री बनने पर मुश्ताक अहमद अंसारी ने प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे, प्रदेश इस्पात प्रभारीऔर प्रदेश संयोजक राधेश्याम जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री योगेश दत्त मिश्रा, प्रदेश माइंस प्रभारी एस, एम, पांडे, प्रदेश महामंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ  गुरमीत कौर, खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एमपी सिंग, और बालोद जिला संयोजक लखन लाल चौधरी का आभार जताया है। उक्त जानकारी मुश्ताक अहमद ने विज्ञप्ति जारी कर दिया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news