गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 14 जून। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश प्रभारी आईटी सेल दीपक म्हस्के एवं जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप की सहमति से आईटी सेल सोशल मीडिया के जिला संयोजक राजेश साहू द्वारा सोशल मीडिया जिला कार्यकारिणी एवं मंडल संयोजकों की घोषणा की है।
कार्यकारिणी में आईटी सेल के जिला रायपुर ग्रामीण सह संयोजक दीपक चोतवानी, सोशल मीडिया संयोजक सुरेश सिन्हा, जिला स-संयोजक सोशल मीडिया सागर साहू, पोर्टल प्रभारी सागर बारले, कार्यालय प्रभारी दयावन्त गिलहरे, कार्यकारिणी सदस्य हितेश मंडाई, किशन सिन्हा, हितेश मंडाई नेहरू लाल साहू, दिव्यांश धनगर, रामकृष्ण बैस सहित अन्य युवाओं को जिम्मेदारी दी है। नवापारा नगर आईटी सेल संयोजक राकेश राजपूत को बनाया गया। किशन साहू प्रमुख भाजपा आई टी सेल जिला रायपुर ग्रामीण जिम्मेदारी दी है। सभी नियुक्ति पदाधिकारियों को नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, गजेंद्र साहू, विकास साहू, मदन साहू, दीपेश परमार, देवेंद्र साहू, रितेश साहू, राहुल साहू, लोकेश महार, छत्रपाल साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा ने बधाई दी है।