गरियाबंद
सडक़ दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को राज्य शासन अधिक से अधिक सहायता राशि दें - चन्द्रशेखर
14-Jun-2021 5:13 PM
नवापारा-राजिम, 14 जून। सडक़ हादसे में 5 महिलाओं की मौत पर महासमुंद के पूर्व सांसद एवं पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख व्यक्त किया है। श्री साहू ने राज्य शासन से मृतक के परिजनों को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए राज्य शासन को पत्र लिखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम मृतक परिवार के साथ हैं। हम राज्य शासन से हर संभव मदद के लिए मांग कर रहे हैं।