कोरिया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर, 14 जून। कोरिया जिले में अब मानसून भी सक्रिय हो गया है। जिसके चलते दो तीन दिनों से आसमान में बादल छाये हुए है। 13 जून को पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे और दोपहर होते-होते हल्की बारिश की शुरूआत हुई जो शाम ढलने तक रूक रूक कर हल्की रिमझिम फुहार चलती रही। दूसरे दिन 14 जून को सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक सप्ताह तक लगातार बारिश के आसार बताए जा रहे हंै।
पूरे जिले में आसमान में घने बादल छाये रहे दोपहर समाचार लिखे जाने तक मौसम खुशनुमा बना रहा। इस दौरान बारिश तो नहीं हुई, लेकिन बारिश होने की पूरी संभावना बनी रही। दोपहर बाद अपरान्ह तक बारिश होने की पूरी संभावना है। इस तरह गत 13 जून से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। जबकि इसके पूर्व से ही मौसम का मिजाज के बिगडऩे के कारण बे मौसम बारिश होती रही।
मानसून पहुंचने के पूर्व ही कोरिया जिले में प्री मानसून की झमाझम बारिश से तरबतर हो गया, जिससे कि खेतों में पर्याप्त नहीं आने के कारण खेतों में हल चलना शुरू हो गये है। अभी ज्यादातर किसानों द्वारा ट्रैक्टरों के माध्यम से जुताई कार्य शुरू किये है, लेकिन जल्द ही सभी क्षेत्रों में किसानों द्वारा अपने खेतों हल चलाना शुरू कर देंगे। इस सीजन में प्रमुख रूप से धान की फसल ली जाती है जिसके लिए किसान अब बीज बोने की तैयारी में खेत केा तैयार करना शुरू कर दिये है। साथ ही इस दौरान में दूसरा प्रमुख रूप से मक्का की फसल लेते है जिसके लिए भी अब तैयारी शुरू हो रही है।
अभी कुछ दिनों से बादलों भरा मौसम रहेगा होगी बरसात
बीते कुछ दिनों से मौसम में आये अचानक बदलाव के बीच मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके चलते अब लगातार कई दिनों से आसमान में बादल छाये रहने के कारण तथा बीच-बीच में बारिश होते रहने के कारण मौसम में नमी पूरी तरह से घुल गयी है। जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार कोरिया जिले में आगामी 19 जून तक तापमान में भारी गिरावट रहेगी। वही इस दौरान बारिश भी होने की संभावना बनी है। मौसम के सुहाना होने से जहां तापमान में कमी आयी है। इसके साथ ही गर्मी की अब विदाई हो गयी। जबकि अभी ज्येठ का ही महीना है।
इस गर्मी के मौसम में उतनी गर्मी नही लगी जितनी होनी चाहिए क्योकि इस बार पूरे गर्मी के सीजन में आये दिन मौसम का मिजाज बदलते रहा और बे मौसम बारिश होती रही जिसके चलतें इस बार न तो गर्मी पड़ी और न ही नौतपा में भी इस बार धरती ज्यादा नहीं तपी।
बीते सात दिनों के मौसम का हाल
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले में गत 13 मई से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। इस दौरान आसमान में बादल पूरी तरह से छाये रहे और आगामी 19 जून तक इसी तरह से आसमान में बादल छाये रहने की संभावना जताई गयी है। जिससे कि तापमान में भारी कमी इस दौरान रहने की भी संभावना जताई गयी है। जानकारी के अनुसार के अनुसार गत 13 जून को अधिकतम तापमान 30 तथा न्यूनतम 26, गत 14 जून को अधिकतम तापमान 31 तथा न्यूनतम 25, आज 15 जून को अधिकतम तापमान 33 तथा न्यूनतम 25, 16 जून को अधिकतम तापमान 33 तथा न्यूनतम 24, 17 जून को अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम 23, 18 जून को अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम तापमान 22 तथा 19 जून को अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम तापमान 22 तक रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दौरान तापमान में कितनी गिरावट दर्ज हो सकती है।