बालोद

छेड़छाड़ के आरोपी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग
14-Jun-2021 5:28 PM
छेड़छाड़ के आरोपी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग

गुरूर मंडल व महिला मोर्चा ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 14 जून।
बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार महमल्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर गुरुर मंडल एवं महिला मोर्चा द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान महिला मोर्चा गुरूर की पदाधिकारी मौजूद थीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने आरोप लगाया कि गुरूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार महमल्ला द्वारा एक महिला से छेड़छाड़किया गया। उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी कर युवती को न्याय दिलाने की बात कही।

भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशीला साहू ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां पर शिकायत होने के बाद भी यहां पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है क्या किसी के दबाव में कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने ऐसे कृत्य करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला उपाध्यक्ष सुशीला साहू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, मंडल महामंत्री मेहतर नेताम, जिला महिला मोर्चा मंत्री खोमिन साहू, महिला मोर्चा कार्यालय प्रभारी, नीता साहू, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रिका गंजीर, जनपद सदस्य संध्या साहू, अजेंद्र साहू, डिगेश्वरी बंधु भुवन साहू, तेजराम साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

पीडि़ता से की मुलाकात
गुरुर मंडल पदाधिकारियों सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने यहां पर पीडि़तों से मुलाकात की है और उन्हें कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी सदैव उनकी लड़ाई में लडऩे के लिए साथ खड़े हैं। किसी तरह से घबराने की आवश्यकता नहीं है। पीडि़त परिवार ने अपना पक्ष भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा कि यहां पर उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है, जो कि सही नहीं है। शिकायत के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news