बलौदा बाजार

मंत्री अकबर ने किया पौधरोपण का निरीक्षण
14-Jun-2021 7:32 PM
मंत्री अकबर ने किया पौधरोपण का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 14 जून।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का ज्यादा से ज्यादा किसानों तक लाभ पहुंचाने के संबंध में वन एवं पर्यावरण मंत्री मो. अकबर ने विधानसभा के ग्राम केसदा पहुंचकर सागौन पेड़ के बाड़ी का निरीक्षण किया उनके साथ कांग्रेस नेता सुनील माहेश्वरी साथ थे।

मंत्री अकबर ने बताया कि राजीव गांधी किसान योजना पेड़ों से किसानों को आमदनी दिलायेगी किसानों का निजी भूमि में वृक्षों को रोकने और उन्हें बड़ा करने में दिन प्रतिदिन रुचि घटते जा रही थी। जिसके चलते पर्यावरण के सुधार और किसानों में समृद्धि लाने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि जिन किसानों ने विगत वर्ष धान के फसल का पंजीयन किया है यदि वे वृक्ष लगाते हैं तो उन्हें प्रतिवर्ष दस हजार प्रति एकड़ राजीव गांधी किसान योजना के तहत तीन वर्ष तक भूपेश बघेल सरकार द्वारा दी जायेगी इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा निरूशुल्क में पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। 

राज्य में 22 प्रजातियों के वृक्षों के परिवहन के परमिट की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। निजी भूमि में लगाए गए वृक्षों के विकसित होने पर उसकी कटाई के लिए नियमों में शिथिलता की गई है। 
कांग्रेस नेता सुनील महेश्वरी ने कहा कि इससे गांव में हरियाली आयेगी, नई पीढ़ी का आकर्षण कृषि की तरफ  बढ़ेगा मंत्री मोहम्मद अकबर से हमें आज प्रेरणा मिली है, जिसे हम किसान एवं जनता तक पहुंचाएंगे। वहां उपस्थित बाड़ी के मालिक एवं विकसित किसान प्रेमराज जैन ने बताया कि सागौन का पेड़ 12 वर्षों में विकसित हो जाएगा साथ ही साथ पेड़ों के बीच में इंटर क्राफ्ट फसल लिया जा सकता है। उन्होंने मंत्री अकबर को वृक्षारोपण के संबंध में कुछ नियमों को और शिथिल करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के के नायक, छगन वर्मा, राजा तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news