बस्तर

घर-घर पहुंची भाजपा, जनता से पूछे सवाल, समस्याएं जानी
15-Jun-2021 8:31 PM
घर-घर पहुंची भाजपा, जनता से  पूछे सवाल, समस्याएं जानी

    17 तक भाजपा का महाभियान, कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करने की रणनीति    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 15 जून।
कांग्रेस राज्य सरकार की वादाखिलाफी व अराजकता के ढाई साल पूरे होने पर भाजपा के नेता व कार्यकर्ता आज घर-घर पहुँचे और जनता से सीधा संवाद किया। कांग्रेस के झूठे चुनावी घोषणा पत्र पर आमजन से सवाल पूछे व उनकी समस्यायें भी जानी। जिले के सभी 11 मंडलों के शक्तिकेन्द्रों में भाजपा ने आज कार्यक्रम आयोजित किये व वरिष्ठ नेताओं ने सघन जनसंपर्क किया।

पूर्व सांसद व भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप भानपुरी शक्तिकेन्द्र के विश्रामपुरी ग्रामीणों के बीच पहुँचे। भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने शहर में गंगानगर शक्ति केंद्र, डॉ.अंबेडकर व अटल बिहारी बाजपेई शक्ति केंद्र में भ्रमण किया व कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कुशासन पर लोगों से सवाल किये। 

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने नगरनार मंडल मे उपनपाल व बम्हनी ग्राम पंचायत का सघन दौरा किया व ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की।भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी बकावंड क्षेत्र,डा. सुभाऊ कश्यप करपावंड, श्रीनिवास राव मद्दी नानगूर,बैदूराम कश्यप तोकापाल, लच्छू राम कश्यप दरभा,विद्या शरण तिवारी व मनीराम कश्यप बस्तर मंडल,समुंदसाय कच्छ बास्तानार, संजय पांडे लोहंडीगुडा़ में शक्तिकेन्द्रों का दौरा किया।
भाजपा ने लगातार 17 जून तक महाभियान चलायेगी है, जिसमें कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुँचाना है। आज के कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह,वेदप्रकाश पांडे, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,सुब्रतो विश्वास,मनोहर दत्त तिवारी,आशुतोष पाल, राकेश तिवारी,आर्येन्द्र सिंह आर्य,आलोक अवस्थी,राजपाल कसेर,अभय दीक्षित, शशिनाथ पाठक,संतोष त्रिपाठी,अतुल सिम्हा,प्रकाश झा, रंजीत पांडेय,गणेश काले,लोकेश राव,शैलेश श्रीवास्तव,सूर्यभूषण सिंह, सूरज केसरवानी,वसीम खान, रूपेश झा,हरिशंकर झा,राजा यादव,विक्की साहू,प्रकाश सिंह,दशरथ गुप्ता, परितोष,इंदिरा सिन्हा, राजेणेंद्रि महाराणा,गीता नाग, कृष्णा रॉय,फुलेश्वरी सेठिया, रीना रॉय, कर्तव्य आचार्य, राहुल बघेल, आलेखराज तिवारी, सुरेश कशयप,सतीश बाजपई,रोशन झा, परितोष मंडल, अतुल कौशल,बीबी चंदा बानो, शम्भू नाग,भुवनेश्वर ध्रुव, माणिक पन्त,राधेश्याम पन्द्रे,अर्जुन सेठिया,रूपेश जैन, मोहनलाल, सियाराम,रघु सेठिया, गणेश नागवंशी, मोहन नाईक,महेन्द्र सेठिया,दयाराम बघेल,खगेश्वर बघेल,सुरेश ठाकुर, मोहन सेठिया, तिरूपति नागेश,रूपेश समरथ,पप्पू चालकी,कैलाश आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news