धमतरी

भाजपा मडंल बेलरगांव की बैठक सम्पन्न
16-Jun-2021 6:00 PM
भाजपा मडंल बेलरगांव की बैठक सम्पन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 जून।
भाजपा मडंल बेलरगांव की बैठक आयोजित की गई। पटेल समाज भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर उनके द्वारा वादाखिलाफी का जिक्र करते हुए शक्ति केन्द्र  में मोर्चा प्रकोष्ठों के द्वारा कार्यक्रम किया जाना है, जिसको लेकर बैठक में रोड मैप तैयार किया गया।

उक्त बैठक में पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, मडंल अध्यक्ष अकबर कश्यप,महामंत्री मनोहर मानिकपुरी,महामंत्री राकेश चौबे, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा,पूर्व मडंल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री सत्यवती नेताम, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुंदर टण्डन, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, किसान मोर्चा जिला मंत्री अनिता मरकाम, मडंल मंत्री सीमा देवागंन, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेंश साहू, युवा मोर्चा महामंत्री लिलेश प्रजापति, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मौनू साहू, कवंल साहू, मनोहर सोनवानी, कलेशवर साहू, केशांत गुप्ता, दिनेश मरकाम, बिरेन्द्र मिश्रा, खेमन साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news