बलौदा बाजार

कसडोल विस क्षेत्र में 17.32 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत
16-Jun-2021 6:06 PM
कसडोल विस क्षेत्र में 17.32 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

संसदीय सचिव शकुंतला का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कसडोल, 16 जून। क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी गांवों में सर्वांगीण विकास हो रहा है। उनके प्रयास से 17.32 करोड़ 88 हजार के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से कसडोल विधानसभा के विभिन्न सडक़ों का नवीनीकरण/पेच/रिपेयर एवं अन्य कार्यों से स्वीकृत हुए जिसमें जर्वे से गैतरा 45 लाख 64 हज़ार ,मल्लीन से तिल्दा 35 लाख 19 हज़ार रु ,मुख्य मार्ग से बिनोरी बस्ती 9 लाख 73 हज़ार रु ,देवसुन्दरा से टीला 44 लाख 08 हज़ार रु ,भवानीपुर से साहडा 31 लाख 70 हज़ार ,ओडान से धौराभाठा 11 लाख 68 हज़ार ,पाहंदा से जंघलोर 30 लाख 86 हज़ार ,लवन खरतोरा मार्ग से बांसबिनोरी 33 लाख 31 हज़ार ,दातान से ढाबाडीह 8 करोड़ 65 लाख, मुख्य मार्ग से सुनसुनिया 27 लाख 12 हज़ार , पैसर से करदा 22 लाख 31 हज़ार तक है। वहीं मुख्य मार्ग से कोयदा 30 लाख 54 हज़ार ,मुख्य मार्ग से चिचिरदा 26 लाख 50 हज़ार,कोहरौद से खम्हारडीह 7 लाख 84 हज़ार ,डमरू से अमलकुंडा 36 लाख 74 हज़ार ,खैदा से बगबुड़ा 53 लाख 30 हज़ार ,मरदा से अमलीडीह 27 लाख 09 हज़ार ,मुख्यमार्ग से हतौद 64 लाख 47 हज़ार ,मुख्य मार्ग से खररी 64 लाख 64 हज़ार ,कसडोल से खर्वे 73 लाख 21 हज़ार ,मुढ़ीपार से पीपरछेड़ी 44 लाख 39 हज़ार रु ,पीसीद से मोतीपुर 35 लाख 17 हज़ार ,मुख्य मार्ग से पुटपुरा 18 लाख 55 हज़ार ,छाछी से आमाखोहा 68 लाख 50 हज़ार मुख्यमार्ग से असनिंद 24 लाख 93 हज़ार ,के कार्य स्वीकृत हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news