बस्तर

झूठे वायदों का जवाब दे भूपेश सरकार-किरण देव
16-Jun-2021 8:35 PM
झूठे वायदों का जवाब दे भूपेश सरकार-किरण देव

   ढाई साल में कोई वादा पूरा नहीं, जनता के साथ किया छल     

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जगदलपुर, 16 जून।
भाजपा का जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस सरकार की विफलता, वादाखिलाफी को लेकर सीधे संवाद करने का अभियान जारी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के नेता, कार्यकर्ता शक्ति केन्द्र व बूथवार कार्यक्रम आयोजित कर रहे हंै और कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर प्रहार कर रहे हैं।
12 से 17 जून तक भाजपा ने यह महाअभियान चला रही है। जिसके तहत भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने नगरनार व नानगूर मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया व ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्ग, युवाओं, किसानों से चर्चा की व कांग्रेस सरकार की असफलता व वादाखिलाफी पर सवाल किये।

श्री देव ने कहा कि ढाई साल का लंबा कार्यकाल पूरा होने के बाद भी कांग्रेस राज्य सरकार चुनाव में किये वादों की सुध नहीं ले रही। कांग्रेस का उद्देश्य जनता से झूठ बोल कर सत्ता को हथियाना था। बेराजगार युवाओं को कोई भत्ता नहीं मिला। बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को पेंशन देने का वादा झूठा साबित हुआ। मेहनत करने वाले किसान भाईयों को धान खरीदी की पूरी राशि नहीं मिल पायी, जो बोनस के झूठे वादे शिकार हुए। कोरोना महामारी में जीवन रक्षक वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने की राजनीति की गयी। कांग्रेस की सरकार को जनता की परेशानी, उनका दु:ख दर्द नहीं दिखता, इस सरकार को अपने झूठे वायदों का जवाब देना होगा।

साडग़ुढ़, पुसपाल सहित अन्य गाँव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर कार्यक्रम किये। इस दौरान प्रमुख रुप से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं नानगुर मंडल प्रभारी रजनीश पाणिग्राही, मंडल अध्यक्ष सतीश सेठिया, महामंत्री नीलाम्बर सेठिया, जिला पंचायत सदस्य धरमु मंडावी, उदय दुबे, लखीराम बघेल, राजू पोयाम, राजू उगले, आंनद झा सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news