बस्तर

जन्मदिन पर वार्ड में पौधारोपण
16-Jun-2021 8:35 PM
 जन्मदिन पर वार्ड में पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

जगदलपुर, 16 जून। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के जन्मदिन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में अमलतास का पौधा लगाकर जन्मदिन मनाया गया।
 इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देकर अध्यक्ष का सम्मान किया गया। जन्मदिन के अवसर पर नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में पार्षद सविता सुरेश गुप्ता  के नेतृत्व में पंजाब भवन रोड पर दोनों तरफ फूलों के पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें दूध मोंगरा, कनेर, हजारी फूल, अमलतास जैसे पौधे लगाने की योजना है। आने वाले समय में यह रोड फूलों वाली रोड के नाम से विख्यात होगी।
  इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, लक्ष्मी कश्यप, मनोहर दत्त तिवारी, आशुतोष पाल, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, अरुण नेताम, प्रकाश झा, शशि नाथ पाठक, सुधा मिश्रा, कमल पटवा, अभय दीक्षित, रोशन झा, गीता नाग, भुवनेश्वर ध्रुव, कृष्णा राय, रमन चौहान, संजय चंद्राकर, सूर्यभूसंन सिंह, योगेश शुक्ला, सतीश बाजपाई, बंटू पांडेय, अमर झा, मन्टी झा, राजेन्द्र कश्यप, सुप्रियो मुखर्जी, गुरप्रीत सिंह, सागर निषाद, सुरेश कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news