बलौदा बाजार

सांसद गुहाराम ने प्रदेश सरकार की ढाई साल की विफलताओं को गिनाया
17-Jun-2021 5:48 PM
सांसद गुहाराम ने प्रदेश सरकार की ढाई साल की विफलताओं को गिनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसीवां, 17 जून।
जांजगीर-चांपा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगल्ले ने  कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर सरकार की विफलताओं को गिनाया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कुशासन व अन्याय को लेकर एवं भूपेश बघेल जवाब दो, ढाई साल का हिसाब दो, सवाल तो पूछे जायेंगे जवाब तो देना होगा कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति केन्द्र स्तर पर भूपेश सरकार की असफलता एवं वादा खिलाफी के विरोध में ग्रामीणों से रूबरू मुलाकात करके शक्ति केन्द्र स्तर पर उनके वादो को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। भाजपा मंडल सरसीवां के शक्ति केन्द्र सरसीवां, मनपसार, सेंदुरस में प्रदेश सरकार की विफलताओं को घर घर जाकर बताया इसी तारतम्य में भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के द्वारा भी शक्ति केंद्रों में कार्यक्रम तय किया गया है।

 सांसद गुहाराम अजगल्ले ने 15 जून को झुमका एवं धोबनी में चौपाल लगाकर जनता से रूबरू हुए और ग्रामीणों ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बिजली की आंख मिचौली सहित अनेकों समस्याओं से अवगत कराया। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताया। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में वादा कर सरकार में आने के बाद अपने वादे पूरे नहीं कर रही है। 

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुभाष जालान, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवरात्रि केशरवानी, मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू,मंडल महामंत्री द्वय रेशम कुर्रे, सेतू साहू, भाजपा जिला मंत्री चंचला देवी महिलाने, दुर्गेश केसरवानी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र चंन्द्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोवर्धन प्रधान, आईटी सेल मंडल संयोजक हिमांशु प्रधान, बेटी बचाओ बेटी पढाओ प्रकल्प के जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, मंडल मंत्री कातिकेश्वर यादव,भाजयुमो जिला मंत्री नीलेश दुबे, ईश्वर धर बडग़ैया, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती ललिता- राजू निराला, अगर बाई बंजारे, मंडल मंत्री रेवती साहू , मंडल उपाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश्वर साहू,पुर्व मंडल उपाध्यक्ष तोषण साहू, हरिहर साहू, भाजयुमो जिला मंत्री शिप्पू दूबे, कौशल अग्रवाल,किंकर कुर्रे, भाजयुमो मंडल महामंत्री द्वय लालू शर्मा, नारायण साहू,सोमू केशरवानी, शक्ति केन्द्र संयोजक धनंजय साहू, देवेश साहू, घासी यादव, विष्णु साहू, पिताम्बर साहू,कार्तिकेश्वर साहू, रमाशंकर साहू, मनोज साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर भूपेश सरकारी की नाकामी बताई। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news