गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 17 जून। नगर के सोमवारी बाजार में भूपेश सरकार के जन घोषणा पत्र में किए गए बेरोजगारी भत्ता, पूर्ण शराबबंदी, महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी आदि सभी वादों का हिसाब मांगने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा जन आंदोलन किया गया।
भाजपाईयों ने नारे लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल होश में आओ, कांग्रेस सरकार होश में आओ, सवाल तो पूछे जाएंगे, जवाब तो देना होगा, बेरोजगारी भत्ता की वादाखिलाफी पर छत्तीसगढ़ का युवा मांगे हिसाब.. आपकी सरकार बने हो गए ढाई साल। आंदोलन में नगर की जनता में सरकार की वादा खिलाफी को ले आक्रोश दिखा।
जन आंदोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष संचित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रेशम सिंग हुंदल, जिला उपाध्यक्ष अजित चौधरी, अकरम रिजवी अल्पसंख्यक मोर्चा नवापारा मंडल अध्यक्ष मो. इमरान सोलंकी, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री जस्सी छाबड़ा, मंडल उपाध्यक्ष पंकज जैन, अजय अरोरा, पिछड़ा वर्ग महामंत्री धीरज साहू, जिला मीडिया प्रभारी रोहित जैन अन्य युवा कार्यकर्ता शामिल थे।