गरियाबंद

कांग्रेस सरकार ने झूठे वादों से जनता को ठगा - नवीन
17-Jun-2021 6:49 PM
कांग्रेस सरकार ने झूठे वादों से जनता को ठगा - नवीन

       
नवापारा-राजिम, 17 जून।  पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार झूठे वादों से जनता को ठगा है। जन कल्याण के कोई भी कार्य नहीं किए जा रहे हैं। 
आरंग क्षेत्र के कोसरंगी, कुरुद, तुलसी, रसौटा, बरभाठा, नरियरा, बीरबिरा, झांझ, मंदिरहसौद सहित कई गाँवों के जनचौपाल में जनता से बात करने पर लोग अपनी पीड़ा से अवगत कराए। लोगों ने बताया कि चार माह से गांवों में वृद्धा, विधवा, निराश्रित, दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रहा है। सरकार गरीबों के मकान भी नहीं बना रही है। श्रम विभाग की योजनाएं बंद पड़ी हंै।  गोबर खाद के नाम पर जनता को जबरदस्ती खाद महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। 
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि गांवों में ग्राम विकास कार्य ठप पड़ा है। यहां सुध लेने वाले कोई नहीं है। भूपेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। जनता उनसे सवाल कर रही है, तो जवाब तो देना होगा। कही भी बिना रिश्वत के कोई कार्य नहीं हो रहा है। प्रदेश में अपराध बढ़ गए हंै। शासन प्रशासन मौन है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news