गरियाबंद

नवनियुक्त 3 एल्डरमैन ने ली पद-गोपनीयता की शपथ
17-Jun-2021 6:55 PM
नवनियुक्त 3 एल्डरमैन ने ली पद-गोपनीयता की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
 छुरा, 17 जून।
नगर पंचायत छुरा के नवनियुक्त 3 एल्डरमैनों को अनुविभागीय अधिकारी अंकिता सोम ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक अमितेश शुक्ल थे। श्री शुक्ल ने नवनियुक्त एल्डरमेन सलीम मेमन, लोकेश्वर वर्मा एव संदीप सोनी को बधाई दी एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एव नगर के विकास में कार्य करने की बात कही। 

श्री शुक्ल ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों एवं मध्यम वर्ग परिवार को बहुत ज्यादा दिक्कतें प्रदान की। उन्होंने छुरा नगर के विकास के लिए अथक प्रयास करने की बात कही। श्री शुक्ल ने नगर के विकास हेतु कांग्रेस पार्षदों एवं नवनियुक्त एल्डरमेन को सतत कार्य करने प्रेरित किया।

जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान ने श्री शुक्ल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  अमितेष शुक्ल ने युवाओं को महत्वपूर्ण पद देकर युवाओ को पार्टी से जोडऩे का कार्य किया। उनके इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। भविष्य में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

वहीं नवनियुक्त एल्डरमेन सलीम मेमन, लोकेश्वर वर्मा एवं संदीप सोनी ने भी श्री शुक्ल का आभार व्यक्त किया एवं उनके भरोसे को बखूबी से निर्वाह करने और नगर के विकास में सहभागी बनने की बात कही। उक्त कार्यक्रम का संचालन पार्षद हरीश यादव ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सदस्य यसपेन्द्र शाह, अब्दुल समद खान, नरोत्तम ठाकुर, अब्दुल समीम खान, मक्खू दीक्षित, मोती साहू, अवधेश प्रधान, धनेश्वरी मरकाम, राजकुमारी सोनी, पुष्पा ध्रुव, रिखी राम यादव, आकाश दीक्षित, सुल्तान खान, रितेश दीक्षित, संजीव यदु, चित्र सेन डड़सेना, अशोक नवरंगे, अवध साहू पन्ना लाल धुव गोकरण मरकाम धनसाय निषाद हरि सिन्हा नरेंद्र बया चैतू राम संतु राम यादव आदि  उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news