बालोद

भाजपा शहर मंडल अजा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित
17-Jun-2021 6:58 PM
भाजपा शहर मंडल अजा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बालोद, 17 जून।
दल्ली चौक स्थित मिनीमाता, बाबा गुरु घासीदास एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयघोष के साथ आज अनुसूचित जाति मोर्चा शहर मंडल का गठन किया गया।

लगातार भाजपा शहर मंडल बालोद द्वारा पूरे शहर में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने के उद्देश्य से एक अलग अंदाज से मोर्चा का गठन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामदयाल बघेल ने अपनी टीम की घोषणा मिनीमाता की पूजा-अर्चना कर की। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष दीनदयाल तांडव, राजू सोनवानी, महामंत्री कन्हैया मंडावी, मोहन चतुर्वेदी, मंत्री अशोक जातरे, कविता बघेल कोषाध्यक्ष कुंजलाल गंधर्व, सह कोषाध्यक्ष मनोहर बघेल, व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ईश्वर मालेकर, दुष्यंत मनहर, शत्रुहन्न गाढ़ा, पप्पू दशहरे, मुकेश बघेल, झूम्मन बघेल, बुधीराम सुल्तान, कुंती सोनवानी, श्रवण बघेल को बनाया गया।

शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात पुराना बस स्टैंड स्थित चंडी मंदिर में अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मालती जोशी के साथ मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की और पुराना बस स्टैंड के आसपास भूपेश बघेल के ढाई साल की विफलताओं वादाखिलाफी के खिलाफ जनता से चर्चा की।

कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मालती जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के शहर अध्यक्ष रामदयाल बघेल, भाजपा नेता सोमेश साहू, अमित चोपड़ा, नरेंद्र सोनवानी, कमल पनपालिया, हितेश्वरी कौशिक, कल्याणी कौशिक, अजय क्षत्री सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news