रायपुर

नगर निगम के 30 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
18-Jun-2021 5:54 PM
नगर निगम के 30 दिवंगत कर्मचारियों  के आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जून। नगर निगम रायपुर के 30 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। इनमें से ज्यादातर कर्मचारियों की मौत कोरोना से हुई थी। 

मेयर एजाज ढेबर, और आयुक्त प्रभात मलिक के निर्देशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के आश्रित परिवारों को नियुक्ति दी गई है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी 22 मई 2021 के तृतीय श्रेणी के पदो पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रावधानित 10 प्रतिशत पदों के सीमा बंधन को शिथिल किए गए।

नगर निगम में मृतक कर्मचारियों के आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का परीक्षण करने हेतु गठित छानबीन समिति की बैठक में 16 जून  को की गई अनुशंसा के आधार पर मृतक कर्मियों के आश्रित परिवार के सदस्यों को वेतन बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 1900 (वेतन मैट्रिक्स लेवल - 4) एवं अन्य प्राप्त भत्तो पर अस्थायी रूप से 3 वर्ष की परीवीक्षा अवधि तथा नियत स्टायपेंड पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। आयुक्त द्वारा निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार पदस्थापना पृथक से दी जाएगी। 

नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अनुकंपा नियुक्ति आदेश के अनुसार कुमारी राषि नेताम पुत्री स्व. श्रीराम नेताम को सहायक ग्रेड 3, लोकेश कुमार पाटले पुत्र स्व. प्रीतम चंद पाटले को सहायक राजस्व निरीक्षक, मनीष सागर पुत्र स्व. रामजी सागर को सहायक ग्रेड 3, अरविंद दीप पुत्र स्व. शांति दीप को सहायक राजस्व निरीक्षक, नागेश कुमार चौबे पुत्र स्व. कृष्ण कुमार चौबे को सहायक राजस्व निरीक्षक, स्व. मनोज कुमार पुत्र स्व. उजिया /गरीबों को सहायक ग्रेड 3, कैलाष तांडी पुत्र स्व. कुमारी बाई तांडी को सहायक राजस्व निरीक्षक, आशुतोष तिवारी पुत्र स्व. दिनेश तिवारी को सहायक राजस्व निरीक्षक, कुमारी नीरू सोनी पुत्री स्व. विरत/टुनिया को सहायक ग्रेड 3, कमल शुक्ला पुत्र स्व. राजेन्द्र शुक्ला को सहायक ग्रेड 3,  संदीप दीप पुत्र स्व. सुनिता दीप को सहायक राजस्व निरीक्षक, महावीर बेहरा पुत्र स्व. जमुना बेहरा को सहायक राजस्व निरीक्षक, मनोज कुमार पुत्र स्व. बलदेव /मेघनाथ को सहायक ग्रेड 3, मयंक यादव पुत्र स्व. संतोष कुमार यादव को सहायक राजस्व निरीक्षक, ंआदित्य हजारी पुत्र स्व. लक्ष्मण हजारी को स्वच्छता पर्यवेक्षक, वीनल कश्यप पुत्र स्व. राजेश कुमार कष्यप को सहायक ग्रेड 3, रविन दुबे पुत्र स्व. राजेश दुबे को सहायक ग्रेड 3, कुमारी नीती सोनी पुत्री स्व. धीरेन्द्र को सहायक ग्रेड 3, विनय सोनी पुत्र स्व. नरेश सूदेराम को सहायक राजस्व निरीक्षक,  देवेन्द्र वर्मा पुत्र स्व. शंभू नारायण वर्मा को सहायक राजस्व निरीक्षक, आकाश तिवारी पुत्र स्व. रमेश तिवारी को सहायक राजस्व निरीक्षक, विपिन सोनी पुत्र स्व. शशिकांत सोनी को सहायक राजस्व निरीक्षक, मोना शुक्ला पत्नि स्व. नारायण शुक्ला को सहायक ग्रेड 3, बानी चक्रवर्ती पत्नी स्व. सूजन चक्रवर्ती को सहायक ग्रेड 3, मीनाक्षी मिश्रा पत्नी स्व. रितेश मिश्रा को सहायक ग्रेड 3, प्रताप भारती पुत्र स्व. राजमोहन भारती को सहायक ग्रेड 3,  फैजान अंसारी पुत्र स्व. हसीब अंसारी को सहायक राजस्व निरीक्षक एवं अनुराधा शर्मा पुत्री स्व. चंद्रबाला शर्मा को सहायक ग्रेड 3 के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक 3 वर्ष की परीवीक्षा अवधि एवं नियत स्टायपेंड पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news