दुर्ग

वादों को पूरा नहीं कर रही राज्य सरकार -भाजयुमो
18-Jun-2021 6:11 PM
वादों को पूरा नहीं कर रही राज्य सरकार -भाजयुमो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 18 जून।
भाजयुमो उतई मंडल के नेतृत्व में सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरा होने पर वादा खिलाफी के विरोध में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया।

भाजपाइयों ने कहा कि चुनावी घोषणापत्र में किए वादों को पूरा नहीं करने पर आम जनमानस में प्रदेश सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है। किया हुआ वादा सिर्फ चुनावी जुमला बन गया है। बेरोजगारी भत्ते का अता-पता नहीं है। एकमुश्त दिया जाने वाला बोनस चार किश्तों में दिया जा रहा है। दर्जनों लोक लुभावन वादे कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किए थे, जिसे कार्यकाल के ढाई साल मे पूरा नहीं कर पाई है।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, भाजपा उतई मण्डल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, मंडल महामंत्री सोनू राजपुत, पुकेश चन्द्राकर, मण्डल उपाध्यक्ष नरेन्द्र साहू, भीमसेन सिन्हा, सोहन रिगरी, नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, मंडल मंत्री सुखित यादव, अंडा उप सरपंच अमित चन्द्राकर, छबिलाल साहू, पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू, पूर्व पार्षद कुमार साहू, रूपेश पारख, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग चंदू देवांगन, मंडल कोषाध्यक्ष आशीष साहू, प्रवीण यदु, लवण चतुर्वेदी, डुमेश साहू, दीपक यादव, सन्तोष सपहा, पूनम चंद सपहा, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश साहू, ईश्वर साहू, दीपक यादव, रामाचंद्र सहित भाजपा के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news