गरियाबंद

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम
18-Jun-2021 6:17 PM
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 18 जून।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा के तत्वावधान में देश में बढ़ रही महंगाई के विरोध में केंद्र में बैठी मोदी सरकार के खिलाफ छुरा नगर में सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
 
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान रिजवी, वरिष्ठ कांग्रेसी व पार्षद मक्कू दीक्षित, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मोती साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव चित्रसेन डडसेना, पूर्व जनपद अध्यक्ष धनेश्वरी मरकाम, महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष राज कुमारी सोनी, पार्षद पंचराम टंडन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश यादव, एल्डरमैन सलीम मेमन, लोकेश्वर वर्मा, संदीप सोनी, शैलेंद्र दीक्षित, जितेंद्र देवांगन, अशोक दीक्षित, अफजल खान, भानु वर्मा, नसीब खान, सुनील चंद्राकर, सतीश नामदेव, शैलेंद्र दीक्षित, चमन याद, रेवा सिन्हा, सोनू दीक्षित, हेमंत यादव, संकेत यादव, भागीरथी साहू, अजेंद्र कमार आदि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news