बालोद

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का चक्काजाम
18-Jun-2021 7:02 PM
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 18 जून।
आज कांग्रेसियों ने सांकेतिक चक्काजाम कर बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चक्काजाम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने किया। 
 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर ने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है। प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इससे देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। सत्ता में आने के पूर्व केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई कम करने, 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, 15-15 करोड़ खाते में डालने जैसे वादे किए थे। 

चक्काजाम में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, डोमेंद्र भेडिय़ा, उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, महामंत्री रतीराम कोसमा, केशव शर्मा, शंभू साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, यज्ञ देव पटेल,  रवि जायसवाल, के ईश्वर राव, क्रांति भूषण साहू, भोलू महाराज, दाऊद खान, प्रेमचंद  क्षीरसागर, विनोद टावरी, केदार देवांगन, पद्मिनी साहू,चिदाकाश आर्य, दिनेश्वर साहू, साजन पटेल, आदित्य दुबे, गिरीश यादव, प्रशांत बोकड़े, डोमेद्र पाटील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार 9 ब्लॉक मुख्यालय में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक चक्काजाम कर नारेबाजी की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news