सरगुजा

भाजपा किसान मोर्चा ने किया धान संग्रहण केंद्रों के जांच दल का गठन
18-Jun-2021 7:18 PM
भाजपा किसान मोर्चा ने किया धान संग्रहण केंद्रों के जांच दल का गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 18 जून।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन व प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा धान संग्रहण केंद्रों में जांच दल का गठन किया गया है।
भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन व प्रदेश किसान मोर्चा के निर्देश पर वर्षा के चलते धान संग्रहण केंद्र एवं खरीदी केंद्रों में धान बड़ी मात्रा में लगातार भीग रहा है और अब तक हजारो टन धान की क्षति हो चुकी है इस बात को लेकर भाजपा संगठन ने किसान मोर्चा को महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा है। प्रदेश संगठन ने सरगुजा जिले में भी जांच दल बनाने का निर्णय लिया है जांच दल 19 जून और 20 जून को सरगुजा जिले के दो धान संग्रहण केंद्रों व 39 धान खरीदी केन्द्रों में जाकर धान के आवक जावक समेत वहा के रख रखाव की व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे और वीडियो भी बनाएंगे। जिस तरीके से केंद्रों में धान भीग रहा है ये राष्ट्रीय क्षति है और अन्नदाताओं के श्रम का अपमान है जिसे लेकर 19 तारीख को सरगुजा जिले में जांच दल सोसायटी और तमाम धान संग्रहण केंद्र का दौरा कर रिपोर्ट देंगे। जांच दल के लिए सदस्य की घोषणा की गई जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों में पूर्व सांसद व पूर्व विधायक,भाजपा के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता व भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत किसान मोर्चा के पदाधिकारी हैं।इस जांच समिति में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव,पूर्व हस्तशिल्प बोड अध्यक्ष मेजर अनिल सिंह,पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल,जिला महामंत्री किसान मोर्चा सोमनाथ सिंह,मनोज कंसारी व किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जांच कमिटी में शामिल रहेंगे ।
व 20 जून को शाम को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news