धमतरी

भाजपा किसान मोर्चा ने मांगा प्रदेश सरकार से जवाब
18-Jun-2021 7:44 PM
भाजपा किसान मोर्चा ने मांगा प्रदेश सरकार से जवाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 18 जून।
छग सरकार के ढाई साल पुर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा जिला धमतरी द्वारा कुरुद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेण्डरी में जन चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार को किसानों से किये वायदे को याद दिला जवाब मांगा।
मेघा भाजपा मंडल के तहत आयोजित चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू ने बताया कि ढाई वर्ष पुर्व कांग्रेस ने लोक लुभावन वादा करके सरकार बनाई थी, लेकिन आधा कार्यकाल बीत जाने के बाद भी बहुत से किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है, 2500रू.में धान खरीदी करने, दाना-दाना खरीदने की बात कही गई थी, लेकिन आज किस्तों में भुगतान किया जा रहा है,  घोषणा पत्र में दो वर्षो का बोनस देने का वादा किया था जो अभी तक नहीं मिला। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र साहू ने कहा कि भूपेश सरकार किसान, मजदूर, महिला, बुर्जुग, अनियमित कर्मचारी एवं युवा वर्ग के साथ छल कर राज कर रही है, केन्द्रीय योजनाओं को छोड़ दें, तो राज्य में विकास कार्य ठप्प है, पार्टी गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को कांग्रेस सरकार की असलियत बताने काम कर रही है।

इस मौके पर श्याम साहू, रोहित पटेल, सेवक बांजी, डगेश्वर सोनकर, हेमंत, हेमलता देवांगन, डामेशवरी यादव, पुर्णिमा साहू, अनुसईया सिन्हा, हेमिन निषाद,चंद्रकला डहरिया, खिलेश्वरी धु्रव, कुशल साहू आनंद पटेल, केदारनाथ, चेतन साहू, गैंदलाल, खिलेस, प्रेमलाल साहू, पवन सिन्हा, कृपाराम, चुनूराम यादव, तिलक, लक्ष्मण साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news